जमशेदपुर में नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ: आप भी बनवा सकते हैं अपना वोटर और आयुष्मान कार्ड
जमशेदपुर में नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ: आप भी बनवा सकते हैं अपना वोटर और आयुष्मान कार्ड

जमशेदपुर: जमशेदपुर क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सामाजिक संस्था "कोशिश..एक मुस्कान लाने की" ने अपने नागरिक सुविधा केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस कार्यालय में मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पेंशन हेतु आवेदन कार्य शुरू किया जाएगा।
संस्था के संरक्षक श्री शिव शंकर सिंह जी के मार्गदर्शन में इस पहल की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। श्री सिंह ने बताया कि इस नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से जमशेदपुर क्षेत्र के लोग अब आसानी से अपने आवश्यक दस्तावेज बनवा सकेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
|
|
|
कार्यक्रम विवरण:
- दिनांक: 05 जुलाई 2024
- समय: प्रातः 10 बजे
- स्थान: कोशिश मुस्कान लाने की कार्यालय (केबुल कंपनी गेट के सामने)
शुभारंभ के अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इस पहल के माध्यम से संस्था का उद्देश्य है कि हर नागरिक को उसकी आवश्यक सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
|
|
संस्था के संरक्षक श्री शिव शंकर सिंह ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने दस्तावेजों को सही और सटीक तरीके से बनवाएं।
What's Your Reaction?






