हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनने को तैयार
हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनने को तैयार

झारखंड में एक बार फिर से राजनीतिक बदलाव की बयार बह रही है। इंडिया गठबंधन के विधायकों की बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक चली बैठक में तय हुआ कि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। इस बैठक के दौरान नया मंत्रिमंडल भी गठित करने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार से ही अटकलें लगाई जा रही थीं जब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का सारा कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया और वे हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे। इसके बाद बुधवार को विधायक दल की बैठक बुला ली गई। इस बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अब्दुल मीर समेत कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायक उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अब इस निर्णय से राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन को वही मंत्रालय दिए जाएंगे जो वे पहले संभाल रहे थे। हालांकि, नए मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।
सरकार की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
INDIA गठबंधन के विधायक दल की बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक हुई। pic.twitter.com/3A4zdM3DP0 — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 3, 2024
What's Your Reaction?






