Haji Chowk Simliya Collision : हाजी चौक सिमलिया के पास कार और स्कूटी टकराए, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

रांची के हाजी चौक सिमलिया के पास कार और स्कूटी के बीच टक्कर में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वाहन जब्त।

Sep 4, 2025 - 14:16
 0
Haji Chowk Simliya Collision : हाजी चौक सिमलिया के पास कार और स्कूटी टकराए, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
Haji Chowk Simliya Collision : हाजी चौक सिमलिया के पास कार और स्कूटी टकराए, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

हाजी चौक सिमलिया के पास रिंग रोड पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार पिता-पुत्र रामगढ़ गिद्दी निवासी रमेश करमाली और उनके पुत्र श्रीकांत करमाली गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उनकी जान बच गई। कार चालक को भी चोटें आई हैं, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। घायल पिता-पुत्र का इलाज रातू सीएचसी में चल रहा है।

पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर दोनों वाहन जब्त कर थाने ले आई है। दोनों वाहनों की हालत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।