दुर्भाग्य पूर्ण टीएमसी राज - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

ममता की बढ़ी टेंशन  बंद का सर्वत्र असर, सरकार की कार्रवाई  अफरातफरी में शहर।....

Aug 29, 2024 - 22:43
Aug 29, 2024 - 22:48
दुर्भाग्य पूर्ण टीएमसी राज - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
दुर्भाग्य पूर्ण टीएमसी राज - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

दुर्भाग्य पूर्ण टीएमसी राज
-----------------
ममता की बढ़ी टेंशन 
बंद का सर्वत्र असर,
सरकार की कार्रवाई 
अफरातफरी में शहर।

आंदोलन दबाने में
नहीं कोई कसर,
बावजूद इसके भी
उमड़े लोग सड़क पर।

रेल सेवा बाधित 
दुकानों के गिरे शटर,
परिवहन  में अड़ंगा
सूने रहे सारे दफ्तर। 

ममता की कड़ाई 
सड़क पर लड़ाई,
भाजपा टीएमसी भिड़े
जगह जगह हाथापाई। 

सबके सामने आया
ममता का दानवी रूप,
इतने तांडव के बाद भी
क्यों केन्द्र सरकार है चुप?

कोलकता हुआ बरबाद 
जबसे ममता का राज?
गुंडों का दखल पार्टी में
लूट-पाट करना ही काज।

टीएमसी की सखा अस
पुलिस भी करती बर्बरता,
हिंसक हमले पर भी मौन
बढ़ी टीएमसी की उदंडता।

बंद शतप्रतिशत सफल
कानून व्यवस्था  फेल,
कई आंदोलनकारियों को
पुलिस ने पकड़ ठूँसा जेल।

अब देना चाहिए इस्तीफा
अगर हो ममता को लाज,
हालात हो रहे बद से बदतर 
दुर्भाग्य पूर्ण टीएमसी राज।

राष्ट्रपति का मार्मिक बयान
भयभीत व्यथित,बहुत हुआ,
माहौल भयावह अब तो बस
उपद्रव बर्दाश्त के बाहर हुआ।

कड़े कदम के संकेत 
झलक रहा बयान में,
ममता  जी  सावधान
मत रहिए  गुमान  में।

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।