ममता भूली राष्ट्रधर्म  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 

बेटियों की सुरक्षा पर आफत रेप पर भी होती सियासत, ममता सरकार को फटकार  उच्च न्यायालय हुआ आहत।......यह लेख लेखक के निजी विचार हैं. इंडियाइंडियन्स इसे सिर्फ प्रदर्शित कर रहा है।

Aug 13, 2024 - 16:16
Aug 13, 2024 - 20:37
 0
ममता भूली राष्ट्रधर्म  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 
ममता भूली राष्ट्रधर्म  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 

ममता भूली राष्ट्रधर्म 
--------------
बेटियों की सुरक्षा पर आफत
रेप पर भी होती सियासत,
ममता सरकार को फटकार 
उच्च न्यायालय हुआ आहत।
 
दहशत में बंगाल
बर्बरता पर सवाल,
पार्टी लाइन से बँधे हुए
नेता बन जाते ढाल।

धरना या प्रदर्शन होगा
वोटबैंक का रखकर ध्यान,
विपक्ष का यह अहम रवैया 
चाहे देशहित का नुकसान।

अस्पताल के प्रिन्सिपल का
किया  गया  तबादला,
दसरे जगह पुन: नियुक्ति
संदिग्ध लगता है मामला।

प्रिन्सिपल ममता समर्थक
उसे  बचाने  की  कोशिश,
सीबीआई जाँच टाल-मटोल 
पीड़ित संग लगती साजिश। 

उच्च न्यायालय का आदेश 
सीबीआई की होगी  जाँच,
जनता भी अब समझ गई  है
ममता पर आ रही है आँच। 

पल पल मामला हो रहा गरम
विपक्ष के उजागर हो रहे करम,
टीएमसी कार्यकर्ता संवेदनहीन 
ममता भी भूल गई राष्ट्रधर्म। 

--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।