Koderma Suicide: खेत में मिला युवक का शव, सल्फास की गोली बरामद, खुदकुशी की आशंका

झुमरीतिलैया-जयनगर मार्ग स्थित खेत में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, सल्फास की गोली बरामद, खुदकुशी की आशंका, पुलिस जांच जारी।

May 11, 2026 - 14:49
 0
Koderma Suicide: खेत में मिला युवक का शव, सल्फास की गोली बरामद, खुदकुशी की आशंका
Koderma Suicide: खेत में मिला युवक का शव, सल्फास की गोली बरामद, खुदकुशी की आशंका

Koderma Shocker: झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार सुबह एक खेत से व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के समीप एक ढाबे के पीछे खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान रामजी यादव (55) के रूप में

मृतक की पहचान रामजी यादव (55) के रूप में हुई है। वह कोडरमा थाना क्षेत्र के गहराई गांव के रहने वाले थे।

सल्फास की गोली खाने से खुदकुशी की आशंका

प्रारंभिक जांच में सल्फास की गोली खाने से खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के दौरान खेत से मृतक का शर्ट, चप्पल, पानी की बोतल और सल्फास की गोली का एक डब्बा बरामद किया गया है। पुलिस को गोली का आधा टूटा हुआ हिस्सा भी मिला है।

ग्रामीणों ने टहलने के दौरान देखा शव

सुबह पिपराडीह गांव के कुछ ग्रामीण टहलने के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। जब ग्रामीण पास पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और मामले की सूचना तुरंत कोडरमा पुलिस को दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से की पूछताछ

सदर थाना पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले मृतक की गतिविधियां क्या थीं।

आपकी राय क्या है – क्या किसानों के बीच बढ़ता मानसिक तनाव चिंता का विषय है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस घटना के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।