केजरी का नया नाटक - डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

इस्तीफे का ऐलान  मचा भारी घमासान, आप में आई भूचाल  कौन संभालेगा कमान.....

Sep 15, 2024 - 19:08
Sep 15, 2024 - 20:27
 0
केजरी का नया नाटक - डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित
केजरी का नया नाटक-डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

केजरी का नया नाटक
--------------
इस्तीफे का ऐलान 
मचा भारी घमासान,
आप में आई भूचाल 
कौन संभालेगा कमान?

केजरी ने  चला एक दांव
जिससे जीत सकें चुनाव,
खेला  सहानुभूति का कार्ड 
या पार्टी का आंतरिक दबाव?

उच्चतम न्यायालय  आदेश 
नहीं जा सकते पार्टी दफ्तर,
केजरीवाल नहीं कर सकते
किसी फाइल पर हस्ताक्षर। 

बने रहे सीएम जेल के अंदर
सशर्त मिली उनको जमानत,
निर्लज्जता  ही  हुई  उजागर
की सदा लोकतंत्र को आहत।

कुर्सी का कौन  दावेदार
आप में दिखती हलचल,
केजरी पत्नी  संभावित 
क्या इस समस्या का हल?

कट्टर इमानदार की बेईमानी
कदम कदम पर शैतानी,
धज्जियाँ उड़ाता विधान का
जन भावना की होती हानी।

बेल सीएम नूतन खेल
अचानक देंगे त्यागपत्र,
यह सियासती नाटक ही
साँसत में फँसी जनतंत्र। 
-डाँ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।