Jamshedpur Teacher Retirement : सोनुवा में अवकाश प्राप्त शिक्षक रजनीकांत सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

Jamshedpur Teacher Retirement : सोनुवा में अवकाश प्राप्त शिक्षक रजनीकांत सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

Jun 28, 2024 - 15:58
Jun 28, 2024 - 16:20
 0
Jamshedpur  Teacher Retirement : सोनुवा में अवकाश प्राप्त शिक्षक रजनीकांत सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
Jamshedpur Teacher Retirement : सोनुवा में अवकाश प्राप्त शिक्षक रजनीकांत सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

सोनुवा मध्य विद्यालय झड़गांव के अवकाश प्राप्त शिक्षक रजनीकांत सिंह को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। विदित हो कि श्री सिंह 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे।

मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्रा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारी, सदस्य एवं अतिथियों ने फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने विदाई गीत गाकर शिक्षक एवं अन्य सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक अशोक महतो द्वारा सिखाए गए छऊ नृत्य की प्रस्तुति की सभी ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों ने भी विद्यालय परिवार के साथ साथ उपहार देकर श्री सिंह को सम्मानित किया। विदाई समारोह के मौके पर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती तनुजा नायक, पूर्व शिक्षक लक्ष्मण नायक, महेंद्र महतो, हरेंद्र प्रधान, यादव प्रधान, विजय महतो, श्रवण महतो, त्रिलोचन नायक, पुष्पेंदु नायक, तपन प्रधान, हरिनारायण महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।