Dumka Tongue Cut Incident : दुमका में जीभ काटने का कांड: शराब विवाद में महिला गिरफ्तार

दुमका के शिकारीपाड़ा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में महिला ने युवक की जीभ काटी, ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से बांधकर पुलिस को सौंपा। महिला गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

Sep 4, 2025 - 13:48
 0
Dumka Tongue Cut Incident : दुमका में जीभ काटने का कांड: शराब विवाद में महिला गिरफ्तार
Dumka Tongue Cut Incident : दुमका में जीभ काटने का कांड: शराब विवाद में महिला गिरफ्तार

झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आदिवासी महिला कलावती मुर्मू ने 38 वर्षीय लालटू शेख की जीभ काट दी। घटना के बाद लालटू खून से लथपथ हालत में किसी तरह अपने घर पहुंचा और इशारों में पत्नी जेलेनूर बीबी को सारी बात बताई।

ग्रामीणों ने बुधवार अलसुबह खून देखकर कलावती मुर्मू को पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया। घायल लालटू को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लालटू की पत्नी ने शिकारीपाड़ा थाना में आरोपी महिला, उसके पति और कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शराब को लेकर दोनों में बहस हुई थी, जिसके बाद महिला ने अपने पति सहित अन्य छह लोगों की मदद से लालटू के हाथ-पैर बांधकर जीभ काट दी। इस बीच आरोपी महिला घटना से इंकार कर रही है लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की पहचान जारी है।

यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने के साथ सामाजिक-आर्थिक कई सवाल भी छोड़ गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपी महिला को जल्द ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।