डा. अजय का आह्वान: भाजपा की बांटो और राज करो के खिलाफ एकजुट होने का समय है!
पूर्व सांसद डा. अजय कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की नफरत फैलाने वाली नीति के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए दी सलाह।

7 अक्टूबर 2024, जमशेदपुर - पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने सोमवार को जमशेदपुर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं के नाम एक खुला पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने भाजपा की बांटो और राज करो नीति के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान किया।
डा. अजय ने कहा कि भाजपा की यह नीति अंग्रेजों की तरह है। उन्होंने लिखा कि हमें इस नीति का सामना करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की डिवाइड एंड रुल नीति के संबंध में लोगों को जागरुक करना हमारी जिम्मेदारी है।
अपने पत्र में डा. अजय ने यह भी कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैला रही है। उनका एकमात्र उद्देश्य है "फूट डालो और राज करो", जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने यह बताया कि भारत विविधताओं का देश है। यहां हर जाति और धर्म के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं।
डा. अजय ने कहा, "भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, जो इसकी पहचान और खूबसूरती है। कांग्रेस सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। हमारी कोशिश समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना है।" उन्होंने झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए मईंया योजना शामिल है।
उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा झारखंड में नफरत का जहर फैला रही है। इससे सावधान रहने की आवश्यकता है और लोगों को भी जागरूक करना जरूरी है। डा. अजय ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमें एकजुट रहना होगा।
उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें ताकि झारखंड को विकसित राज्य बनाया जा सके।
What's Your Reaction?






