Vidyapati Nagar Durga Puja Committee Bhumi Pujan Ceremony : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी युथ आर्गेनाइजेशन ने किया भूमि पूजन, गणमान्य लोग रहे उपस्थित
विद्यापति नगर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी युथ आर्गेनाइजेशन ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गणमान्य लोग और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आज विद्यापति नगर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी युथ आर्गेनाइजेशन द्वारा भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी और पूजा कमिटी के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बतौर गार्जियन स्वरूप उपस्थित रहे –
श्री राम अयोध्या सिंह, श्री महेश पोद्दार, श्री सुधीर सिंह, श्री दिलीप सिन्हा, श्री अनिल सिंह, श्री रामचंद्र ठाकुर, श्री विवेक पांडे, श्री गणेश पॉल और श्री संजय गुप्ता।
इसके अलावा पूजा कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों में श्री सुजीत झा, मनोज सिंह, उदय कांत, संजय शर्मा, रवि सिंह, बंटी चौबे, मनोज जी, प्रनीत कुमार, डाबला सिंह, महेश सिंह, संतोष मिश्रा, बिहारीलाल चक्रवर्ती, नीरज, प्रशांत, अभिषेक, दीपक, सौरव सोनू समेत अन्य लोग शामिल रहे।
सभी उपस्थित गणमान्यों ने इस भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग और बहुमूल्य समय दिया। कमिटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और आने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग का संदेश दिया।
What's Your Reaction?


