PM मोदी का जमशेदपुर दौरा: बस कुछ ही देर में करेंगे गोपाल मैदान में एंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सड़क मार्ग से जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान पहुंच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला रांची से रवाना हो चुका है। जानें क्या है तैयारियां।

जमशेदपुर, 15 सितंबर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनका काफिला तेजी से चल रहा है और दोपहर करीब 1 बजे तक वे बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर शहर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं और लोगों में प्रधानमंत्री को लेकर विशेष जोश है।
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन-जिन रास्तों से पीएम मोदी का काफिला गुजरेगा, वहां की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत किया गया है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हर जिले की पुलिस फोर्स को सड़क पर तैनात किया गया है।
रांची से जमशेदपुर की इस सड़क यात्रा के दौरान पीएम मोदी का काफिला बिना रुके आगे बढ़ रहा है। हर जिले के पुलिस स्टेशन को आदेश दिया गया है कि वे चौकन्ने रहें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो चुके हैं। मैदान खचाखच भरा हुआ है और सभी को प्रधानमंत्री के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार है।
करीब दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री का आगमन होगा। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन समिति ने भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मैदान में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में जमा हैं।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही लोगों में काफी उत्साह है। अब बस कुछ ही देर में पीएम मोदी के संबोधन का सबको इंतजार है।
What's Your Reaction?






