सिख समाज का अपमान: करनदीप सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाया गंभीर आरोप
जमशेदपुर में करनदीप सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर सिख समाज की पगड़ी पर लात रखने का गंभीर आरोप लगाया। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और समाज का रिएक्शन।
 
                                    जमशेदपुर, 18 सितंबर 2024 – समाजसेवी करनदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर सिख समाज की पवित्र पगड़ी के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में एक वीडियो जारी कर मंत्री गुप्ता की कड़ी निंदा की है।
करनदीप सिंह का कहना है कि 16 सितंबर को साकची गोलचक्कर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने सिख नेता नवनीत सिंह बिट्टू की पगड़ी को नीचे फेंक दिया और उसके ऊपर अपने पैर से मसाला किया। करनदीप सिंह ने इसे सिख समाज का अपमान बताया और कहा कि यह बर्दाश्त से बाहर है।
करनदीप सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि मंत्री बन्ना गुप्ता का यह कार्य सिख समाज की शान और पवित्रता के खिलाफ है। पगड़ी सिख समाज की पहचान और सम्मान का प्रतीक है, और इस तरह के अपमानजनक कृत्यों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इस विवाद के बाद जमशेदपुर में सिख समाज और कांग्रेस पार्टी के बीच तनाव बढ़ गया है। करनदीप सिंह ने मांग की है कि मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए और सिख समाज से किए गए अपमान की माफी मांगी जाए।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इस विवाद ने क्षेत्रीय राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। समाजसेवी करनदीप सिंह ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।
What's Your Reaction?
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
    


 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            