जमशेदपुर: टेंपो चालक की सतर्कता से बची युवक की जान
जमशेदपुर के मानगो पुल से कूदने का प्रयास कर रहे युवक को टेंपो चालक ने अपनी सूझबूझ से बचाया। जानें पूरी खबर।

जमशेदपुर के मानगो पुल पर बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे एक युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। युवक ने पुल की जाली पार कर स्वर्णरेखा नदी में कूदने की कोशिश की।
टेंपो चालक की सूझबूझ से बची जान
राहगीरों की शोर मचाने के बावजूद युवक नहीं रुका। इस दौरान एक टेंपो चालक ने पहले उसे रोकने का प्रयास किया, फिर उसे पैसे का प्रलोभन देकर जाली से उतरने को कहा। टेंपो चालक की इस सूझबूझ से युवक ने आत्महत्या का प्रयास छोड़ दिया।
पुलिस जांच में जुटी
युवक ने अपना नाम और आत्महत्या का कारण बताने से इंकार कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर युवक को थाने ले जाया गया और पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?






