IMD Alert Jharkhand: झारखंड में मानसून एक्टिव, चार जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी!

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ तापमान बढ़ा है। IMD ने साहिबगंज, देवघर, गोड्डा और लातेहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। किसानों को खेत न जाने की सलाह दी गई है। जानिए पूरी जानकारी।

Sep 13, 2025 - 14:51
 0
IMD Alert Jharkhand: झारखंड में मानसून एक्टिव, चार जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी!
IMD Alert Jharkhand: झारखंड में मानसून एक्टिव, चार जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी!

झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राज्य के गोड्डा जिले में सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई, जहां का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा।

चंदवारा में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सामान्य से हल्की और मध्यम बारिश हुई। कुछ इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गईं। सबसे अधिक बारिश कोडरमा जिले के चंदवारा में हुई, जहां 71.5 मिलीमीटर पानी गिरा। वहीं कोडरमा के तिलैया डीवीसी में 70 मिलीमीटर, कोडरमा डीवीसी में 55.5 मिलीमीटर और सिमडेगा के कुरडेग में 47.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रांची में दृश्यता सबसे कम 1500 मीटर रही।

चार जिलों में अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को तात्कालिक चेतावनी जारी की। साहिबगंज, देवघर, गोड्डा और लातेहार जिले के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पलामू और गढ़वा में येलो अलर्ट
इसके अलावा पलामू और गढ़वा जिले के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों में वहां भी मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

किसानों को सावधान रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि खराब मौसम में खेतों में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। बारिश से बचने के लिए किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास न रुकें। सुरक्षित छत के नीचे ही ठहरें।

इस अलर्ट के बाद लोगों में सावधानी बरतने का संदेश दिया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में मौसम के हालात और बिगड़ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।