Chaibasa Gang Rape : घर में अकेली युवती को बनाया निशाना, तीनों आरोपी गिरफ्तार
झींकपानी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की कार्रवाई।
Chaibasa Shocker : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत झींकपानी थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में अकेली पाकर की वारदात
6 मई 2026 को पीड़िता ने झींकपानी थाना में लिखित शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक अप्रैल में कुवापी गांव के मटकमहातू टोला में गांव के ही तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता जब घर में अकेली झाड़ू लगा रही थी, तभी आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुस कर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
आवेदन मिलते ही झींकपानी थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही सबसे पहले पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में झींकपानी थाना क्षेत्र के कुदापी गांव के मटकमहातु टोला निवासी:
-
डूगुद बुड़ीजली उर्फ कोंदा (20)
-
सिदिऊ मुंडरी उर्फ़ कोंका (26)
-
मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप (30)
शामिल हैं।
आरोपियों ने कबूला जुर्म, कपड़े बरामद
पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़ों को भी बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया है।
महिलाओं के खिलाफ अपराध में जीरो टॉलरेंस
पूरे मामले का खुलासा करते हुए चाईबासा सदर के एसडीपीओ बहामन टुटी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आपकी राय क्या है – क्या महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी और सख्त सजा से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी? कमेंट में बताएं।
अगर आपके आसपास कोई महिला या बच्ची इस तरह की घटना की शिकार हो, तो तुरंत 1098 या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।
What's Your Reaction?


