अन्नी अमृता ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भरा नामांकन, बदलाव की चाहत से भरी हैं संकल्प
प्रखर पत्रकार अन्नी अमृता ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 49 जमशेदपुर पश्चिम से नामांकन पत्र भरा। जानें उनकी राजनीतिक यात्रा और चुनावी मुद्दे।

रांची: 18 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। इस दिन चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। प्रखर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने 49 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा। उनके साथ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावक कुंदन सिंह भी मौजूद रहे।
अन्नी अमृता ने इस साल जनवरी में प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की थी कि वे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। वह झारखंड के जाने-माने और मुखर पत्रकारों में से एक हैं। अन्नी को बेबाक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। पिछले दो दशकों से उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा में काफी योगदान दिया है।
अन्नी अमृता ईटीवी बिहार/झारखंड में कोल्हान ब्यूरो हेड और चीफ रिपोर्टर के तौर पर कई वर्षों तक काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने न्यूज 11 में भी एक साल तक ब्यूरो हेड के रूप में कार्य किया। बदलते समय के साथ वेब पत्रकारिता में कदम रखते हुए द न्यूज पोस्ट और शार्प भारत के साथ भी जुड़ी रहीं। आजकल वे बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क डॉट कॉम से सक्रिय हैं।
सोशल मीडिया पर सक्रियता:
अन्नी अमृता ट्विटर पर खासा सक्रिय हैं। उनकी बेबाक और ईमानदार पत्रकारिता की वजह से वे कई मामलों का निपटारा ट्विटर के माध्यम से कर लेती हैं। वे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अक्सर ट्विटर का सहारा लेती हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी उपस्थिति है।
चुनावी मुद्दे और संकल्प:
"बदलाव की बहार, बेटी है इस बार, क्या आप हैं तैयार" इस नारे के साथ अन्नी अमृता चुनावी समर में कूदने जा रही हैं। महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और जमशेदपुर पश्चिम के विकास के लिए वे चुनावी मैदान में उतरी हैं। अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे दो दशकों से क्षेत्र में आवाज उठाकर कई विकास कार्य करवा चुकी हैं।
हाल ही में, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर खुदा बख्श कॉलोनी के क्रॉस रोड-3 की सड़क बनवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह सड़क बीस वर्षों से नहीं बनी थी, और अब यह क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी का विषय बन गई है। अन्नी अमृता को एक बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, और इलाके के लोग उनकी पहल से खुश हैं।
झारखंड विधानसभा में पिछले दो दशकों से बारी-बारी से कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता और सरयू राय विधायक रहे हैं। अब देखना होगा कि अन्नी अमृता अपने चुनावी अभियान में कितनी सफलता प्राप्त करती हैं।
What's Your Reaction?






