GAZA News:  गाजा से रिहा होकर वतन लौटे थाइलैंड के 5 नागरिक,  इसराइली सेना इस इलाके से हट रही पीछे

गाजा से रिहाई का सिलसिला जारी है। समझौते के तहत 5 थाइलैंड नागरिकों को रिहा करके उन्हे भेज दिया गया है। वहीं इजराइली सेना नेतजारिम इलाके से पीछे हट रही है।

Feb 10, 2025 - 14:44
Feb 10, 2025 - 14:46
 0
GAZA News:  गाजा से रिहा होकर वतन लौटे थाइलैंड के 5 नागरिक,  इसराइली सेना इस इलाके से हट रही पीछे
GAZA News:  गाजा से रिहा होकर वतन लौटे थाइलैंड के 5 नागरिक,  इसराइली सेना इस इलाके से हट रही पीछे

गाजा लेटेस्ट न्यूज: इजराइल और हमास के बीच 19 जनवरी को हुए युद्ध विराम के तहत दोनों ओर से बंधको के रिहाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में थाइलैंड के नागरिकों को रिहा किया गया है। इन्हे युद्ध के दौरान बंधक बनाया गया था। थाइलैंड के ये नागरिक एक वर्ष से अधिक बंधक बने थे। रिहाई के बाद इन्हें बैंकॉक भेज दिया गया है। इन्हे बीते 30 जनवरी को 2 इजराइली और एक पुरुष के साथ रिहा किया गया था। हमास ने सबसे पहले 19 जनवरी को तीन इजराइली नागरिक छोड़े, फिर 25 जनवरी को चार महिला सैनिकों को रिहा किया गया। एक फरवरी को तीन पुरुष और 8 फरवरी को तीन पुरुष नागरिकों को रिहा किया।


थाइलैंड के नागरिक कौन थे


हमास ने जिन पांच थाइलैंड नागरिकों को बंधक बनाया था वो श्रमिक थे। जिनके नाम सारुसाक रुमनाओ, रचरा श्रीआउन, साथियान सुवानखम, पोंगसाक थाएना, बन्नावत सैथावो है। रिहा किए गए थाइलैंड नागरिकों का ये दूसरा जत्था है। इससे पहले 2023 में हमले के दौरान एक विशेष समझौते के तहत 23 थाइलैंड नागरिकों को छोड़ा गया था। बता दें कि तब समझौता कतर और ईरान की सहायता से हमास और थाइलैंड के बीच हुआ। समझौते की व्यवस्था इजराइल देख रहा था। जानकारी के मुताबिक युद्ध के दौरान हमास ने कुल 31 थाइलैंड के नागरिकों को बंधक बना लिया था।


हमास के अभी कितने बंधक है

हमास ने इजराइल से जिन लोगों बंधक बनाया था। उनकी तलाश में इजराइली सेना ने हमास को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसमें करीब 50 हजार फिलिस्तीनी मारे गए थे। वहीं 2 लाख से ज्यादा घायल हुए थे। हमास के 17 हजार लड़ाके मारे गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार हमास के अभी इजराइल के 73 बंधक और रिहा करवाने के लिए बचे है। क्योंकि उसने 250 लोगों को बंधक बनाया था। इनमें से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी जीवित 39 की रिहाई जारी है। ये सभी बंधक 491 दिन तक पीड़ा में रहे। वहीं इजराइली सेना भी गाजा से लौटने लगी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।